फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress protest against amit shah in haridwar

अमित शाह के काफिले को रोकने पहुंचे कांग्रेसी, किसानों ने गोबर लीपकर जताया विरोध

Sun, 24 Jun 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 24 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
congress protest against amit shah in haridwar
congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन का विरोध करते हुए कांग्रेस के आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी अमित शाह के काफिले को रोकने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने रोक लिया और उनसे वहीं ज्ञापन ले लिया। उधर, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड को गोबर लीपकर व गंगाजल का छिड़काव कर भूमि का शुद्घिकरण कर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


हाईवे का चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं होने के विरोध में कांग्रेस के आईटी विभाग के शहर अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दूधाधारी चौक के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को भनक लगते ही एसपी सिटी ममता वोहरा और नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसपी सिटी ममता वोहरा से ज्ञापन लिया। इस मौके पर आकाश भाटी ने कहा कि हरिद्वार में अधूरा हाईवे भाजपा के विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। पिछले ढाई महीने से काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


प्रदेश में डबल इंजन के विकास के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस मौके पर रोहित नेगी, सचिन चौधरी, अमित चौहान, प्रशांत शर्मा, शिवम गिरि, ऋषभ वशिष्ठ, दीप बिष्ट, वेदांत उपाध्याय, लवदत्ता, अनूप गौड़, राजू गोयल आदि थे। वहीं दूसरी ओर अमित शाह के जाने के बाद  किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नितिन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर गाय के गोबर से लीप और गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर देश में अशांति फैलाने सहित अनेक संगीन आरोप हैं। उन्हें हरिद्वार जैसी पवित्र धर्मनगरी में आने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई जैसी विकराल स्थिति में धकेल दिया है। इस मौके पर कैलाश भट्ट, अनुज चौहान, शिवम गिरि, वेदांत उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, मोनू राजपूत, शाहरूख खान, दिनेश, गोविंद, रोहित नेगी, संदीप भट्ट, करण सिंह राणा, दीप बिष्ट, प्रशांत शर्मा, विक्की राजपूत, विशाल निषाद आदि शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed