फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress President Kharge program will not be held in Parade Ground Dehradun Uttarakhand politics

Uttarakhand: परेड ग्राउंड में नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम, बन्नू स्कूल के लिए मांगी अनुमति

Fri, 26 Jan 2024 11:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा किया।

विज्ञापन
Congress President Kharge program will not be held in Parade Ground Dehradun Uttarakhand politics
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। परेड ग्राउंड की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाने के बाद अब बन्नू स्कूल के ग्राउंड के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 28 जनवरी को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक कार्यक्रम के लिए कोई स्थान फाइनल नहीं हो सका है। बुधवार को कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा गया कि अब तक परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा किया। जिलाधिकारी सोनिका ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अनुमति संबंधी पत्र की रिसीविंग उन्हें बुधवार को हुई। कांग्रेस की ओर से भेजा पत्र प्राप्त हो चुका है। उस पर अनापत्ति पत्र भी दे दिया गया है। संबंधित विभागों की एनओसी देकर कांग्रेस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड के दो हिस्से हैं। दोनों की अलग-अलग परमिशन दी जाती है। पहले ग्राउंड में 26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भी होना है, जबकि दूसरा ग्राउंड 26 से 29 जनवरी तक बुक है। ऐसे में अगर ग्राउंड खाली होता है और कांग्रेस पुलिस और फायर समेत अन्य विभागों की एनओसी ले आती है तो जिला प्रशासन को अनुमति देने में कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस की ओर से बन्नू स्कूल में कार्यक्रम कराने के लिए जानकारी दी गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह परेड ग्राउंड के बजाए बन्नू स्कूल में कार्यक्रम को कराना चाहते हैं। जिला प्रशासन ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इसके लिए भी संबंधित एनओसी लेकर कार्यक्रम को करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Padma Awards 2024: उत्तराखंड के इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को मिलेगा पद्मश्री, शिक्षा के क्षेत्र में दीं सेवाएं

बन्नू स्कूल में ही कराएंगे कार्यक्रम : धस्माना
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बताया गया कि स्मार्ट सिटी ने राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड में अनुमति देना बंद कर दिया है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात की। लेकिन कोई रास्ता नहीं निकलने पर बन्नू स्कूल में कार्यक्रम कराना तय किया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन से अनुमति लेकर प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। अन्य सभी विभागों से एनओसी ली जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed