फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress parivartan yatra will start again from 29 january from khatima

29 जनवरी को खटीमा से शुरू होगा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण

Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
congress parivartan yatra will start again from 29 january from khatima
कांग्रेस

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली जा रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 29 जनवरी को खटीमा से शुरू होगा। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 28 जनवरी को हल्द्वानी में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन


29 जनवरी की सुबह दोपहर 12 बजे खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ नानकमत्ता में श्री गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। दोपहर दो बजे नानकमत्ता में जनसभा के बाद शाम चार बजे सितारगंज में पद यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक जनसभा होगी। वे 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे किच्छा पहुंचकर पदयात्रा करेंगे। 31 जनवरी को साढ़े 11 बजे गदरपुर में पद यात्रा और दोपहर एक बजे बाजपुर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण का अंतिम कार्यक्रम काशीपुर में होगा। वहां भी पद यात्रा के साथ जनसभा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed