{"_id":"5c4747d7bdec22089f03ad25","slug":"congress-parivartan-yatra-stop-due-to-snowfall-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी ने थामी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की राह, 25 तक के कार्यक्रम हुए स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी ने थामी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की राह, 25 तक के कार्यक्रम हुए स्थगित
Wed, 23 Jan 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा
हनोल से जिस उत्साह के साथ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सोमवार को शुरू हुई थी, उस पर मंगलवार को मौसम की मार पड़ गई। कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण परिवर्तन यात्रा को रोक देना पड़ा है। यात्रा के पहले चरण में 23, 24 और 25 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इन तीन दिनों में परिवर्तन यात्रा के चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, लंबगांव, घनसाली, चंबा और टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। अब इन स्थानों को यात्रा के दूसरे चरण में लिया जाएगा।
विज्ञापन
हनोल के महासू देवता मंदिर से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सोमवार को शुरू हुई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के गृह क्षेत्र में यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़ पडे़ थे। त्यूनी और आराकोट जैसे इलाकों से गुजरने के बाद मंगलवार को पुरोला और मोरी में परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मगर इस इलाके में खराब मौसम के कारण गंगा आरती के अलावा कोई कार्यक्रम नहीं हो सका। खराब मौसम के कारण आगे के सारे कार्यक्रम स्थगित करने पडे़। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार पार्टी अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी को मुनिकीरेती में गंगा आरती करेंगी। परिवर्तन यात्रा के द्वितीय चरण के कार्यक्रमों की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
हरीश को दूसरे-तीसरे चरण में अवसर की आस
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में जुटने के लिए सभी को बधाई देना चाहते हैं। उम्मीद है कि यात्रा के दूसरे या तीसरे चरण में उन्हें शामिल होने का अवसर मिलेगा। दरअसल, परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से ही हरीश रावत के इसमें शामिल होने को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही हैं।
विज्ञापन