फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress national Secretary Harish rawat told company not take care uttarakhand corona positive Nurse in gurugram

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत बोले, गुड़गांव में काम करने वाली उत्तराखंड की नर्सें संक्रमित, वहां नहीं हो रही देखभाल

Thu, 07 May 2020 06:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Congress national Secretary Harish rawat told company not take care uttarakhand corona positive Nurse in gurugram

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुड़गांव में नर्सोें के संक्रमित होेने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने का कहना है कि गुड़गांव के एक अस्पताल में काम कर रही उत्तराखंड की करीब 25 नर्सें कोरोना से संक्रमित हैं। ये सभी एक अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


जिस कंपनी के लिए ये काम कर रही थीं, उस संस्था ने भी इन नर्सों को अस्पताल में भर्ती कराके किनारा कर लिया है। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इन नर्सों की देखभाल करने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से आने वाले प्रवासियों का किराया देने को तैयार कांग्रेस : प्रीतम

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से कहा है कि दूर दराज से ट्रेन से वापस आने वाले प्रवासियों का किराया देने को पार्टी तैयार है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कुछ प्रवासियों को तो बसों से लाया जा सकता है।

दूर दराज के प्रवासियों को सिर्फ ट्रेन से ही लाया जा सकता है। इन प्रवासियों का किराया केंद्र और प्रदेश सरकार को देना है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि प्रवासियों का किराया कांग्रेस वहन करने के लिए तैयार है। इसी आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed