फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress national general secretary Harish Rawat postponed his all three-month programs

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने तीन माह के सभी कार्यक्रम किए स्थगित, ये है वजह

Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • फेसबुक पर पोस्ट में लिखा शरीर और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए लिया फैसला
  • रावत की इस प्रतिक्रिया को जोड़ा जा रहा है उनकी नाराजगी से

विज्ञापन
Congress national general secretary Harish Rawat postponed his all three-month programs
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अगले तीन माह के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है। रावत ने इसकी वजह शरीर और अन्य व्यवस्थाओं को बताया है। दूसरी ओर, रावत के इस कदम को उनकी नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


रावत ने अभी हाल ही मेें नशा नहीं, रोजगार दो के नारे के साथ हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक की पदयात्रा दिसंबर माह के अंत में करने की घोषणा की थी। बुधवार को फेसबुक पेज पर रावत ने लिखा कि वे इस पदयात्रा सहित अगले तीन माह के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं।
विज्ञापन


रावत ने इस पोस्ट में कार्यक्रम स्थगित करने की कोई ठीक वजह तो नहीं बताई है लेकिन इतना जरूर लिखा है कि वे अन्य लोगों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की जरूर कोशिश करेंगे। समय, स्वास्थ्य और साधन महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश के बयान पर कांग्रेस में हुआ था हो हल्ला

रावत ने यह भी लिखा है कि शरीर की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्हें यह कार्यक्रम स्थगित करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर, रावत के इस कदम को उनकी नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिन ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग किया था।

इस कमेटी में रावत के कई समर्थक मौजूद थे। इस पर रावत ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की थी। हालांकि, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जरूर कहा था कि कांग्रेस में प्रदेश इकाई को भंग करने की परंपरा नहीं रही है।

इससे पहले रावत ने बयान दिया था कि सदन में सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष का काम कर रहे हैं, कांग्रेस के सदस्य सावधान रहें। उनके इस बयान पर भी कांग्रेस में हो हल्ला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed