फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress mla make false satetement in suicide case.

व्यापारी आत्महत्या मामले में विधायक का दावा झूठा

Wed, 24 Sep 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) Updated Wed, 24 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
congress mla make false satetement in suicide case.

व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल के बैंक द्वारा नौ लाख रुपये होल्ड करने का विधायक शैला रानी रावत का दावा झूठा निकला है। बैंक के दस्तावेजों के अनुसार मृतक व्यापारी के खाते में 10 लाख रुपये जमा हुए थे। इसमें से उन्होंने चार लाख रुपये की निकासी की थी।

विज्ञापन


19 सितंबर को गुप्तकाशी के व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल ने आर्थिक कारणों से खुदकुशी कर ली थी। मृतक व्यापारी के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को विधायक शैला रानी रावत समेत 10 लोगों और संयुक्त व्यापार संघ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में विधायक पर 42 लाख की देनदारी बताई गई है। आरोपों से घिरी विधायक ने मीडिया से सफाई में कहा था कि व्यापारी को आपदा का नौ लाख और ढाई लाख का मुआवजा स्वीकृत था, लेकिन यह राशि बैंक में होल्ड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ने न‌िकाली व‌िधायक के दावे की हवा

congress mla make false satetement in suicide case.

अमर उजाला के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश को गौरीकुंड में व्यावसायिक भवन का मुआवजा तकनीकी टीम ने मूल्यांकन के बाद दो लाख 45 हजार 59 रुपये स्वीकृत किया। तहसील से यह राशि 22 नवंबर 2013 कोa ओमप्रकाश के खाते में ट्रांसफर की गई।

गौरीकुंड में संयुक्त व्यापार संघ ने आपदा में नष्ट हुई उनकी संपत्ति का मूल्यांकन 25 लाख रुपये किया। शासन की नीति के अनुसार प्रथम किश्त में 26 अप्रैल 2014 को 10 लाख रुपये मिले। यह राशि एसबीआई गुप्तकाशी में ट्रांसफर हुई।

बैंक मैनेजर का है कहना
खाते में किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। 23 मई को ओमप्रकाश ने चार लाख रुपये की निकासी की थी। ओमप्रकाश ने लॉज के लिए बैंक से 20 लाख रुपये का कर्जा लिया था, जिसे उसने चुकाया नहीं था। उसने बताया था कि अभी और धनराशि आनी है। जब धनराशि आ जाएगी तो वह कर्जा चुका देगा। बैंक ने उनका खाता होल्ड नहीं किया था।
-राकेश कुमार, शाखा प्रबंधक, एसबीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed