निकाय चुनाव से पहले वायरल हुआ कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं का ऑडियो क्लिप, पार्टी में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की वायरल हुई एक ऑडियो में कांग्रेस में वार्ड सदस्यों के टिकट वितरण के सच उजागर कर दिया है। टिकट मांगने वालों को कभी देहरादून तो कभी दिल्ली से टिकट फाइनल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि दोनों नेताओं ने किस तरीके से टिकटों का वितरण किया। चर्चा में आए दोनों ने इस मामले पर दिनभर सफाई देते रहे।
पिछले कई दिनों से कांग्रेस में हरिद्वार नगर निगम पार्षद के प्रत्याशी तय करने को लेकर मारामारी मची हुई थी। कई जगह एक वार्ड से कई दावेदार थे। ऐसे दावेदारों से जान छुड़ाने के लिए पार्टी के नेता कभी देहरादून तो कभी दिल्ली से टिकट फाइनल होने की बात कर रहे थे।
इस बीच रविवार की शाम जारी एक ऑडिया ने कांग्रेस में घमासान मचा दिया है। इस ऑडियो पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल वार्डवार प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।
पार्टी हाईकमान को भी यह ऑडियो भेजा गया
संजय पालीवाल जहां दावेदारों के नाम पढ़कर सुनाते रहे, वहीं अंबरीष कुमार टिकट देने या न देने पर चर्चा करते रहे। जहां पालीवाल सहमत नहीं दिखे वहां वे भी आपत्ति जताते दिखाई दे रहे हैं। एक एक कर सभी वार्डों के टिकट दोनों नेताओं ने आपसी चर्चा में ही फाइनल कर दिए।
एक जगह तो डा. संजय पालीवाल ज्वालापुर के एक वार्ड से अपने समर्थक दिनेश पुंडीर को टिकट दिए जाने की वकालत करते हुए यह भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्होंने जब चाहा दिनेश पुंडीर को रावत के खिलाफ प्रयोग किया।
ऐसे में उसे टिकट देना उनकी मजबूरी है। वह किस रावत के बारे में कह रहे हैं वह इस ऑडियो में स्पष्ट नहीं है। टिकट पाने से वंचित रहे कार्यकर्ता दोनों नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं।
पार्टी हाईकमान को भी यह ऑडियो भेजा गया है। जबकि पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और संजय पालीवाल ने कहा कि ऑडियो में जो भी बातें हैं वह सामान्य चर्चा है। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। साथ ही इस बात की भी तलाश दिनभर होती रही कि ये ऑडियो आखिर रिकॉर्ड किसने किया। क्योंकि उस समय कक्ष में केवल तीन ही लोग मौजूद थे।