फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader murder in rudrapur uttarakhand

उत्तराखंड: भाजपा नेता के बेटे ने दिन-दहाड़े की कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पीएसी तैनात

Sat, 05 Jan 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
congress leader murder in rudrapur uttarakhand
रुद्रपुर में सरेआम कांग्रेस नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व सभासद के बेटे ने कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जबकि उसके पिता की पब्लिक ने मौके पर ही पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घयल पूर्व सभासद को उपचार के लिए अस्पताल मैं भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डा. नीरज बडोई (45) संजयनगर वार्ड 11 से कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष थे और यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। इसी वार्ड में भाजपा के पूर्व सभासद सुभाष विश्वास भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि वार्ड में गठित बाजार कमेटी से कुछ समय पूर्व सुभाष को हटाया गया था, लेकिन उसके बाद भी सुभाष ने बाजार कमेटी के 4 लाख रुपए जमा नहीं किए। इसी बात को लेकर शुक्रवार को संजयनगर सब्जी मंडी में कमेटी के लोग पंचायत कर रहे थे। जिसमें नीरज भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समाप्त होने के बाद सब जाने लगे तो सुभाष, उनका बेटा संजू और संजू के दोस्त गौतम, रंजीत और तपन मौके पर पहुंचे और विवाद हो गया। जिसके के बाद संजू ने तमंचे से नीरज पर फायर झोंक दिया। गोली नीरज के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 

गुस्साए लोगों ने सुभाष को मौके पर पीटकर अधमरा कर दिया। जबकि संजू और उसके साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल सुभाष को अस्पताल भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीना और दो बेटों को छोड़ गया है।

पीएसी तैनात

महानगर में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भारी संख्या में तादाद क्षेत्रवासियों ने जमकर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस फोर्स जमा हो गई है। पुलिस अधिकरियों ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed