फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader manish tiwari statement on Rafale deal in dehradun

राफेल डील पर कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी का बीजेपी पर हमला, कहा पीएम मोदी बताएं कितने में हुआ सौदा

Thu, 30 Aug 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Aug 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leader manish tiwari statement on Rafale deal in dehradun
manish tiwari in dehradun

राफेल डील को लेकर पूरे देश में मचे बवाल के बाद अब कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गुरुवार को देहरादून पहुंचे तिवारी ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि, राफेल डील में 526 करोड़ का विमान 1690 करोड़ में खरीदा गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस इसके सबूत भी पेश कर चुकी है। लेकिन सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराई जानी चाहिए जिससे पूरी स्थिति देश के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में 126 विमान खरीदने की डील थी। बीजेपी सरकार ने इसे घटाकर 36 कर दी। ऐसे में अब पीएम बताएं कि यह सौदा कितने में हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार को मनीष तिवारी का देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, महंत विनय सारस्वत व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवीन मिश्रा, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रावत , राजन , राजेश रावत समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल विरोध : नई ताकत लेकर जुटेंगे दिग्गज

Congress leader manish tiwari statement on Rafale deal in dehradun
manish tiwari

राफेल डील विरोध उत्तराखंड कांग्रेस फिर हरकत में दिखाई दे रही है। उसके फ्रंटल संगठनों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश के जिन 90 शहरों में राफेल डील के विरोध में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजा जाना तय हुआ है, उसमें उत्तराखंड के दून और नैनीताल भी शामिल है।

नैनीताल में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आ चुके हैं। अब बृहस्पतिवार को मनीष तिवारी की बारी है। कांग्रेस भवन में उनकी प्रेस कान्फ्रेंस दोपहर दो बजे रखी गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि दून और हरिद्वार के विरोध-प्रदर्शन के कार्यक्रम बाद में जारी किए जाएंगे।

कब कहां विरोध प्रदर्शन
सात सितंबर-रुद्रपुर, आठ सितंबर-नैनीताल, नौ सितंबर-अल्मोड़ा, 10 सितंबर-चंपावत, 11 सितंबर-   पिथौरागढ़,12 सितंबर-बागेश्वर, 13 सितंबर-चमोली, 14 सितंबर-रुद्रप्रयाग, 15 सितंबर-पौड़ी, 17 सितंबर-नई टिहरी, 22 सितंबर-उत्तरकाशी।

महंगाई पर 31 को हर जगह प्रदर्शन
राफेल डील के विरोध के बीच कांग्रेस महंगाई के मसले पर भी मुखर होने जा रही है। 31 अगस्त को हर जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed