फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leader Harish rawat will give kheera kakdi party in dehradun on 28th september

काफल के बाद अब पहाड़ी ककड़ी का स्वाद चखाएंगे हरीश रावत, 28 सितंबर को होगी भव्य दावत

Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Harish rawat will give kheera kakdi party in dehradun on 28th september
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

काफल का स्वाद चखाने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहाड़ी खीरे का स्वाद याद दिलाने जा रहे हैं। रावत ने इसके लिए 28 सितंबर को देहरादून में  'ककड़ी-रायता पार्टी' के आयोजन का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी में गेठी और पिनालू के पत्तों और अरबी के पत्तों का गुनका भी परोसा जाएगा। 

विज्ञापन


स्टिंग ऑपरेशन के कारण हाईकोर्ट में हरीश रावत के मामले की सुनवाई एक अक्टूबर को है। इससे पहले हुई सुनवाई में सीबीआई उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोर्ट से अनुमति मांग चुकी है। इसी कारण दबाव में आए रावत ने पिछली सुनवाई में फेसबुक पर अपने समर्थकों के सामने खुद को निर्दोष बताया था।

विज्ञापन

अब एक अक्टूबर से सुनवाई से ठीक दो दिन पूर्व देहरादून में पहाड़ी खीरे की दावत करते हुए दिखाई देंगे। रावत ने फेसबुक पेज के जरिए यह जानकारी दी है और पहाड़ी खीरे के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों की एक लंबी फेहरिस्त भी सामने रखी है।

इससे पहले भी रावत इस तरह की दावतों का इंतजाम करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को काफल के स्वाद याद दिलाया था। यहां मुख्यमंत्री रहने के दौरान रावत ने एक बार भुट्टे की दावत भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed