{"_id":"68b2dcfbb286dda2240ee68e","slug":"congress-leader-harak-singh-rawat-accused-the-bjp-government-of-neglecting-pauri-and-srinagar-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के फिर आक्रामक तेवर, अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के फिर आक्रामक तेवर, अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा
Sat, 30 Aug 2025 04:56 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। आज श्रीनगर में पत्रकारवार्ता में उन्होंने एक बार फिर सरकार पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पौड़ी एवं श्रीनगर की भाजपा सरकार में घोर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी मंडल मुख्यालय है लेकिन यहां पर कमिश्नर के साथ ही मंडल स्तर के अधिकारी नहीं बैठते हैं, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीनगर का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है, जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय में हुआ है। कहा यहां मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, तहसील की स्थापना में भी कांग्रेस के समय पर ही हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूस्खलन...जीएसआई राज्य में लगाएगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, संवेदनशील चार जिलों में लगाने की योजना
विज्ञापन
उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सरकार में आपदा के लिए ढाई हजार करोड़ का बजट और राज्य में इसका सबसे बड़ा विभाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी, जिससे उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर आएगी।