किसान आयोग के अध्यक्ष कांग्रेसी नेता चौधरी राजेंद्र परिवार संग बसपा में शामिल, 18 साल बाद की वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 18 साल बाद दोबारा बसपा का दामन थाम लिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक हरिदास को दोबारा पार्टी में शामिल कर प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत बसपा से हुई है।
पहले भी पार्टी में उन्हें बहुत सम्मान मिला है। सविता चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने बसपा का मुख्य योगदान था। मैंने घर वापसी की है और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और उनके परिवार को दिल्ली में बसपा की सदस्यता दिलाई।
चौधरी राजेंद्र के छोटे भाई अशोक चौधरी, उनकी पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, बड़े भाई बिजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रमिला चौधरी ने भी बसपा ज्वाइन की है। वहीं, झबरेड़ा के पूर्व विधायक हरिदास को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी बावरा ने भी बसपा की सदस्यता ली है।
बालियान ने बताया कि बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी के पति अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी चरण सिंह, सुरेंद्र सैनी को लोकसभा हरिद्वार के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा में भाईचारा कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश सचिव कौशर जहां को भाईचारा कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को रुड़की में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चौधरी राजेंद्र सिंह और उनके समर्थक पार्टी की विधिवत सदस्यता लेंगे।
पत्रकार वार्ता में चौधरी चरण सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, चौधरी शीश पाल, प्रदीप चौधरी, कंवर पाल सैनी, आदित्य बृजवाल, तेज सिंह राणा, चौधरी टीकम सिंह, अंशुल चौधरी, सुदेश कश्यप, रामकुमार राणा, धर्मसिंह, प्रताप चौधरी, अनूप सिंह, तेलूराम, पप्पू मास्टर आदि मौजूद रहे।