फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader BD Sharma funeral in almora

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बीडी शर्मा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Congress leader BD Sharma funeral in almora
कांग्रेस नेता बीडी शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में एमएलसी, यूपी टूरिज्म के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता दिवंगत बीडी शर्मा का सोमवार को द्वाराहाट के विमांडेश्वर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके दोनों पौत्रों त्रिभुवन और प्रेम शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले रानीखेत से गाजे-बाजे के साथ उनकी शव यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार में सांसद अजय टम्टा, रानीखेत के विधायक करन माहरा, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


रविवार की सुबह बरेली के राममूर्ति अस्पताल में 97 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीडी शर्मा का देहांत हो गया था। रविवार रात शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। सोमवार की सुबह गाजे बाजे के साथ उनकी शवयात्रा शुरू हुई। द्वाराहाट के विमांडेश्वर स्थित घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। नेताओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। 
विज्ञापन


उनके अंतिम संस्कार में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, राजेंद्र जसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मदन मेहरा, हीरा रावत, द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, ध्यान सिंह नेगी, घनश्याम भट्ट, हंसादत्त बवाड़ी, विनोद भार्गव, भूपेंद्र कांडपाल, धर्मेंद्र अधिकारी, धन सिंह बिष्ट, संजय मठपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधन पर इन्होंने जताया दुख
पूर्व विधायक मदन बिष्ट, नारायण रावत, छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश तिवारी, हीरा रावत, प्रधान लक्ष्मण नेगी, बीडी छिमवाल, गोपाल दत्त्, चरन जसवाल, विपिन शर्मा, रोहित शर्मा, विमला आर्या, रेखा आर्या, उमा रावत, लक्ष्मण सिंह मेहरा, बीडी मठपाल, सीमा जसवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed