फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader announces 5000 rupees reward for caught Rohingya muslims

उत्तराखंड में घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस नेता ने किया ऐलान, हर एक को पकड़ने पर मिलेगा 5000 का इनाम

Mon, 17 Sep 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Sep 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
Congress leader announces 5000 rupees reward for caught Rohingya muslims
suryakant dhasmana

एक-एक घुसपैठिये को बाहर खदेड़ने के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस ने अनूठे ढंग से जवाब दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हर घुसपैठिये पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यह इनाम वह व्यक्तिगत स्तर पर उस पुलिस टीम को देंगे, जो घुसपैठिये को खदेड़कर आएगी। दरअसल, घुसपैठियों को खदेड़ने के सीएम के बयान पर इनाम की बात कहकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज भी कसा है।
विज्ञापन


इससे पहले, पार्टी भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का जिक्र करते हुए हरिद्वार समेत तमाम स्थानों पर उचित कार्रवाई की मांग करती रही है। चैंपियन ने अपने बयान में हरिद्वार में घुसपैठियों की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress leader announces 5000 rupees reward for caught Rohingya muslims
money

एक दिन पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक घुसपैठियों को राज्य की सीमा से बाहर करने की बात कही, तो कांग्रेस भी जवाब देने के लिए सामने आ गई। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक देखकर भाजपा सरकार अब घुसपैठियों की बात कहकर विकास से ध्यान बंटा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता एक-एक जुमलेबाजी का हिसाब मांग रही है। सरकार को कुछ सूझ नहीं रहा, तो वह घुसपैठियों की बात कहकर माहौल को डायवर्ट करने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed