फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Kedarnath Pratishtha Raksha Yatra Preparations complete co-incharge will be involved Uttarakhand News

Uttarakhand Congress: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा कल से होगी शुरू, तैयारी पूरी, सहप्रभारी होंगे शामिल

Wed, 11 Sep 2024 09:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:12 AM IST
सार

31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित कर दी थी, लेकिन अब पार्टी ने फिर से यात्रा तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
Congress Kedarnath Pratishtha Raksha Yatra Preparations complete co-incharge will be involved Uttarakhand News
कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 सितंबर से शुरू होने वाली दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी नेता सीतापुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में मंदिर का शिलान्यास और श्री केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से वसूली करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में 24 जुलाई 2024 को हरकी पैड़ी से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। लेकिन 31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने सीतापुर में यात्रा स्थगित कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Weather:  घंटे भर में 33 एमएम से अधिक बारिश में बने बाढ़ से हालात, स्कूल से लौट रहीं दो किशोरियां बहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर को सीतापुर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। 13 सितंबर को केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा में प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed