फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress in crisis in NH 74 scam

300 करोड़ के घोटाले में यदि ऐसा हुआ तो बढ़ जाएगा कांग्रेस का संकट

Sat, 24 Feb 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
congress in crisis in NH 74 scam
congress bhavan
यूएसनगर में एनएच -74 के करीब 300 करोड़ रुपये के घोटाले में चल रही एसआईटी जांच में यदि इस तथ्य की पुष्टि हो गई कि कांग्रेस के खाते में घोटालेबाजों पर दबाव डालकर चंदा वसूला गया तो ऐसी स्थिति में कतिपय कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

एसआईटी को ऐसा संदेह है कि एनएच 74 के चौड़ीकरण के कार्य में अधिग्रहित कृषि भूमि को अकृषि भूमि दर्शाकर जिन किसानों ने मोटा मुआवजा वसूला, उन्होंने इस मेहरबानी के एवज में चुनावी चंदे के रूप में मोटी रकम दी। एसआईटी तीन प्रमुख कड़ियों को जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है। पहली कड़ी वे काश्तकार है जिन्होंने अनधिकृत रूप से मुआवजा डकार लिया। दूसरा, अवैध मुआवजा वसूलने वालों में से कौन काश्तकार हैं जिन्होंने कांग्रेस को चंदा दिया। तीसरा, पार्टी को चंदा देने के लिए क्या दबाव डाला गया? यदि ऐसा हुआ तो दबाव डालने वाला कौन है? सूत्रों की मानें तो जसपुर और काशीपुर तहसील के आठ काश्तकार एसआईटी के निशाने पर हैं। इन पर उसे संदेह है कि उन्होंने कांग्रेस के खाते में चंदा दिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस के खाते की डिटेल में एक बिल्डर की ओर से 15 लाख रुपये डाले जाने का तथ्य मिलने के बाद एसआईटी ने कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed