उत्तराखंड में कुछ ऐसे रहे कांग्रेस सरकार के तीन साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को तीन साल पूरे हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के तीन सालों के कामकाज का ब्यौरा पेश किया।
सीएम ने शनिवार को कैंट रोड स्थित आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘नई दिशा की ओर-अपना उत्तराखंड’ का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने संकेत दिए कि आगामी बजट में उच्च और तकनीकी शिक्षा से जुड़े नए संस्थानों की घोषणाएं हो सकती हैं।
इस मौके पर सरकार के तीन मंत्री हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल और हरीश चंद्र दुर्गापाल ही मौजूद थे। सीएम ने कहा कि जिस तरह देश में परिवर्तन हो रहा है और समाज को लाभ मिल रहा है उस परिवर्तन से साथ हमें कदम मिलाकर चलना होगा नहीं पिछड़ जाएंगे।
राज्य बनने के बाद नीति बनाने वालों ने भूमिका निभाई और राज्य को ढांचागत मजबूती दी। जिसकेआधार पर हम संभावनायुक्त राज्य के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। जो चलता है वहीं लड़खड़ाता है और दिशा भी भटकता है। यहां मानव संसाधन के मौके बहुत हैं उसी आधार पर गुणवत्ता परक होना होगा।
सरकार के सामने थी बड़ी चुनौतियां
जिस तरह की आपदा आई थी उसका अंदाजा नहीं था लेकिन हम उबरे हैं और कश्मीर में आई आपदा ने हमसे सीखकर पुर्नवास और पुनर्निर्माण किया है। सरकार के सामने चुनौतियां थीं उसके समाधान के प्रयास किए हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक दिन, प्रत्येक क्षण जनता को ब्यौरा देना पड़ता है।
हमने कोशिश की है कि जवाबदेही को सक्रिय और चिंतनशील बना सके। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण में पर्यटन का जिक्र न होने पर सफाई दी कि हमने जनाकर ऐसा किया। क्योंकि हम चाहते हैं जो रंग सरकार भरे वे दिखे भी अब बजट में रकम के आवंटन के साथ ऐसा होगा।
हमारे पास उपलब्ध जल और जंगल मानवता के लिए है। हमने पहल की है कि जल संवर्द्धन और जंगलों से जन को जोड़ा जाए। ईको टूरिज्म के क्षेत्र में हमने कदम बढ़ाया है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने इसके दायरे में लगभग सभी वंचित व कमजोर वर्ग के लोगों को लिया है।
हमारी सरकार ने प्रति व्यक्ति आय के दृष्टिकोण से बाहर निकलते हुए आम व्यक्ति के संतुष्टि के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान दिया है। हमारी सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों का असर प्रत्येक गांव तक दिखेगा। हम एकांकी में विश्वास नहीं करते है बल्कि टीम भावना में विश्वास करते है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सूचना मोहम्मद शाहिद ने सभी का स्वागत करते हुए विकास पुस्तिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। महानिदेशक सूचना चंद्रेश कुमार ने धन्यवाद दिया। अपर निदेशक सूचना डा. चंदोला ने संचालन किया।