{"_id":"5bedb24fbdec22696720eb6c","slug":"congress-expelled-17-rebels-leaders-again-before-nikay-chunav-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 17 और बागियों को पार्टी से किया बाहर, कई नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 17 और बागियों को पार्टी से किया बाहर, कई नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने एवं विरोध में कार्य करने वाले 17 और नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। समिति उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया। ये कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटियों की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि नगर निगम देहरादून के वार्ड 41 से टिवंकल अरोड़ा एवं रेखा अरोड़ा, नगर निगम ऋ षिकेश के वार्ड 17 से दीप शर्मा, वार्ड 10 से योगेश शर्मा, वार्ड 11 से विकास अग्रवाल वार्ड एक से पुष्पा मिश्र एवं तारा शाह, वार्ड चार से अजय शर्मा वार्ड छह से चेतन चौहान, वार्ड 13 से मीनाक्षी बिरला, वार्ड 26 से ममता रमोला, वार्ड 29 से गुरविंदर सिंह, वार्ड 24 से निशा भंडारी, मधु मिश्रा, नवीन नौटियाल, राघवेन्द्र भटनागर तथा नगर पंचायत लंढौरा से शहजाद खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन