फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress election committee and Manifesto committee.

उत्तराखंडः कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति का एलान, हरीश खेमे का दबदबा

Sun, 04 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
congress election committee and Manifesto committee.
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo

कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार प्रदेश चुनाव समिति(पीईसी) और चुनाव घोषणा पत्र समिति(ईएमसी) का एलान कर दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड की प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के सभी मंत्री शामिल हैं। समिति में दो सांसदों व छह विधायकों के साथ कुल 30 लोगों को जगह दी गई है। चुनाव घोषणा पत्र समिति की कमान कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के हाथों में सौंपी गई है। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को समिति का संयोजक बनाया गया है जबकि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को बतौर सचिव शामिल किया गया है।  

प्रदेश चुनाव समिति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,  मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, फुरकान अहमद, मयूख महर, गणेश गोदियाल, केसी सिंह बाबा, एसपी सिंह, महेन्द्र सिंह पाल, तिलक राज बेहड़, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, भाग सिंह व मानवेंद्र सिंह, विनोद वात्साल्य, पुष्कर जैन, ममता हलधर, जोत सिंह बिष्ट, सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, और प्रदेश से एआईसीसी के सभी पदाधिकारी।
विज्ञापन


चुनाव घोषणा पत्र समिति
कैबिनेट मंत्री नव प्रभात (अध्यक्ष), सांसद प्रदीप टम्टा(संयोजक), प्रदेश  कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट(सचिव), इकबाल भारती, शूरवीर सिंह सजवाण, सुंदरलाल मुयाल, प्रेमानंद महाजन, प्रकाश जोशी, प्रदीप जोशी, सुनीता प्रकाश, काजी निजामुद्दीन, गणेश गोदियाल, सुरेन्द्र आर्य, गणेश उपाध्याय, गोपालदत्त ओझा, नवीन मुरारी, नरेन्द्र रौतेला,मेहर सिंह, सरदार हरभजन सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, संतोष चौहान व एपी अमोली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘समितियों के गठन के लिए सोनिया जी का आभार। जल्द ही दोनों समितियों की बैठक बुलाई जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां समितियों में नए नाम जोड़े जाएंगे।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed