फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress did politics and BJP did public service during Corona period: Kaushik

कोरोना काल में कांग्रेस ने राजनीति और भाजपा ने जनसेवा की : कौशिक

Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress did politics and BJP did public service during Corona period: Kaushik
भाजपा महानगर कार्यसमिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना के चलते महानगर कार्यकर्ताओं का पिछला डेढ़ साल समाज की सेवा में लगा है। इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ता सिर्फ राजनीति करते रहे। अब कांग्रेस को जवाब देने का समय आ गया है। इसलिए कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की संख्या अंगुलियों पर गिनाने जैसी है। भाजपा के पास एक ही पद के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता प्रयत्नशील हैं। आगामी 2022 के चुनाव में कार्यकर्ता एक बार फिर इतिहास बना देंगे। इससे पूर्व महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल ने कार्यकर्ताओं की उपस्थित का संकल्प लिया और महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान की ओर से पेश किया गया राजनीतिक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनुमोदन उपाध्यक्ष डॉ. उदय पुंडीर और समर्थन हरीश कोहली ने किया। अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट ने पिछले एक साल में महानगर की ओर से किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। कार्यसमिति में महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंश कपूर, विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष अनंत सागर, आशीष नागरथ, सतेंद्र सिंह नेगी, बृजलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed