फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Candidate List 2022 Uttarakhand: Congress Party Released second List Of 11 Candidates, new faces on 10 seats

Uttarakhand Congress Candidate list: दूसरी सूची में मैदान में उतारे गए 11 उम्मीदवार, दस सीटों पर नए चेहरे

Tue, 25 Jan 2022 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद मुसान , अमर उजाला, देहरादून
विनोद मुसान , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 10:17 AM IST
सार

सोमवार को जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची की बात करें तो वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी ने अब तक 30 नए चेहरों पर भरोसा किया है। दूसरी सूची में 11 में से 10 नए चेहरे हैं।

विज्ञापन
Congress Candidate List 2022 Uttarakhand: Congress Party Released second List Of 11 Candidates, new faces on 10 seats
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 11 में से दस नए चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। देहरादून की कैंट सीट पर एक मात्र चेहरे सूर्यकांत धस्माना को रिपीट किया गया है। इस तरह से अब तक कुल 64 उम्मीदवारों में से 30 सीटों पर पार्टी नए उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। वहीं दूसरी सूची में तीन महिलाओं को स्थान दिया गया है। इस तरह से पार्टी अब तक कुछ छह महिलाओं को चुनावी समर में उतार चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची की बात करें तो वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी ने अब तक 30 नए चेहरों पर भरोसा किया है। दूसरी सूची में 11 में से 10 नए चेहरे हैं। इनमें डोईवाला सीट पर मोहित उनियाल शर्मा को मौका दिया गया है, जबकि इस सीट पर पिछली बार हीरा सिंह बिष्ट ने चुनाव लड़ा था। इस बार बिष्ट को रायपुर भेजा गया है। देहरादून कैंट पर सूर्यकांत धस्माना को रिपीट किया गया है। वहीं ऋषिकेश सीट पर जयेंद्र रमोला टिकट झटकने में कामयाब रहे हैं। पिछली बार पार्टी ने युवा चेहरे राजपाल खरोला पर दांव लगाया था। वहीं ज्वालापुर की बात करें तो इस सीट पर मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे एसपी सिंह इंजीनियर को पार्टी ने जोर का झटका धीरे से देते हुए बरखा रानी को मौका दिया है। जबकि झबरेड़ा सीट पर राजपाल की जगह वीरेंद्र जाती को मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 : अगर आई कांग्रेस की सरकार तो एलपीजी सिलिंडर की कीमत नहीं होगी 500 रुपए पार- भूपेश बघेल
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से खानपुर पर चौ. यशवीर को पछाड़ते हुए सुभाष चौधरी टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। लक्सर सीट पर पिछली बार पार्टी ने वरिष्ठ नेता तस्लीम अहमद को मौका दिया था, जबकि इस बार बाजी अंतरिक्ष सैनी के हाथ लगी है। वहीं कुमाऊं की रामनगर सीट पर पिछली बार के प्रत्याशी रहे रणजीत रावत को बड़ी पटखनी देते हुए पूर्व सीएम हरीश  रावत टिकट झटकने में कामयाब रहे हैं। इस सीट पर दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर थी।

माना जा रहा था कि पार्टी की दूसरी सूची इसी सीट के कारण अटकी हुई थी। वहीं लालकुआं में वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल को बदलते हुए पार्टी ने इस बार संध्या डालाकोटी पर भरोसा जताया है। वहीं कालाढूंगी सीट पर पार्टी ने पिछली बार प्रकाश जोशी को मैदान में उतारा था, जबकि इस बार डॉ. महेंद्र पाल को मैदान में उतारा गया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के करीबी प्रकाश जोशी ने इस बार खुद चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं पौड़ी जिले की लैंसडौन सीट पर पार्टी ने आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत का टिकट फाइनल कर दिया हैं। पिछली बार इस सीट पर टीपीएस रावत ने किस्मत आजमाई थी। 

पार्टी की दूसरी सूची में तीन महिलाओं को टिकट 

पार्टी की दूसरी सूची में भी तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है। जबकि पहली सूची में भी तीन महिलाओं के नाम बाहर आए थे। इस तरह से पार्टी अभी तक 64 प्रत्याशियों की सूची में छह महिलाओं को टिकट दे चुकी है। इस बार पार्टी ने ज्वालापुर से बरखा रानी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी तो लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं को मैदान में उतारा है। जबकि पहली सूची में मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा को मैदान में उतारा जा चुका है। 

बड़ा सवाल: मीडिया में पहले किसने लीक की सूची 
पार्टी की ओर से अधिकारिक तौर पर जारी की गई सूची से करीब ढाई घंटे पहले ही हूबहू सूची मीडिया के पास पहुंच चुकी थी। थोड़ी ही देर में यह सूची सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक राष्ट्रीय पार्टी की इतनी महत्वपूर्ण सूची कैसे लीक हो गई। उत्तराखंड में यह सूची नेता प्रतिपक्ष के ऑफिशियल मीडिया सीएलपी ग्रुप में सात बजकर 18 मिनट पर जारी कर दी गई थी। इस बारे में मीडिया कर्मियों ने नेता प्रतिपक्ष से बात करने के लिए संपर्क साधना चाहा तो, उनका फोन लगातार बंद आ रहा था। ऐसे में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं की ओर से यही कहा गया कि अभी तक अधिकारिक तौर पर सूची जारी नहीं हुई । इस संबंध पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सूची कैसे लीक हुई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, यह गंभीर विषय है।

बची सीटों की उम्मीदवारी पर पार्टी गुणाभाग में जुटी 
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अभी छह सीटों पर नाम बाहर आने बाकी है। जबकि इनमें टिहरी ही ऐसी सीट है, जिस पर भाजपा की ओर से भी अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक टिहरी जिले की नरेंद्र नगर में कांग्रेस को किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश है। पिछले चुनाव में इस सीट पर निर्दलीय मैदान में उतरे ओम गोपाल रावत कांग्रेस के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि ओम गोपाल को पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि टिहरी से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का मामला अभी तक नहीं सुलटा है। इस सीट पर पार्टी किशोर को अभयदान देते हुए मैदान में उतार सकती है।

कुमाऊं की सल्ट सीट से रणजीत रावत को मैदान में उतारे जाने को लेकर मनाया जा रहा है। लेकिन इसके लिए अभी तक उन्होंने हामी नहीं भरी है। वहीं हरिद्वार ग्रामीण की सीट पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के खाते में जा सकती है। रुड़की को लेकर संशय बरकरार है। यहां पार्टी मनोहर लाल शर्मा पर दांव खेल सकती है। वह वर्ष 2007 में भी कांग्रेस से किस्मत अजमा चुके हैं। पिछली बार पार्टी ने सुरेश जैन को मौका दिया था, लेकिन हार के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, चौबट्टाखाल सीट पर पार्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यशपाल आर्य के बाद हरीश रावत और हरक सिंह रावत वह व्यक्ति होंगे, जिन्हें एक परिवार से दो लोगों को टिकट मिलेगा। संभव है कि पार्टी की तीसरी और फाइनल सूची आज कल में बाहर आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed