{"_id":"5bd1cf83bdec22695d35fc9b","slug":"congress-candidate-facebook-page-hacked-and-upload-objectionable-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से पहले हैक हुआ कांग्रेस प्रत्याशी का फेसबुक पेज, डाली आपत्तिजनक पोस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाय चुनाव से पहले हैक हुआ कांग्रेस प्रत्याशी का फेसबुक पेज, डाली आपत्तिजनक पोस्ट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनिकीरेती
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
facebook
ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव अग्रवाल का फेसबुक पेज अचानक हैक हो गया है। इस संदर्भ में लक्ष्मणझूला थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
माधव अग्रवाल का आरोप है कि विरोधी उसकी छवि खराब करने के लिए पहाड़ी भुला (छोटा भाई) नामक फेसबुक अकाउंट से उनके अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है।
विज्ञापन
डिलीट करने की कोशिश में फेसबुक पेज लॉक हो गया। फिलहाल मैंने अपना पासवर्ड चेंज कर मामले की शिकायत पुलिस से है। थाना अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि माधव अग्रवाल के फेसबुक आईडी पर किसी व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। जांच के लिए मामला एसटीएफ को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन