फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burnt the effigy of the government in protest against illegal mining

फोटो,, अवैध खनन के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government in protest against illegal mining
प्रदेश में हो रहे खनन का विरोध कर एश्ले हॉल चौक के समक्ष राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्श? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। भाजपा सरकार पर खनन प्रेमी होने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में एस्लेहॉल चौक पहुंचे। जहां प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार खनन माफिया की गोद में खेल रही है। भाजपा सरकार के मुखिया और मंत्रियों ने खनन माफिया को राज्य में खुली छूट दी हुई है। इन्हीं खनन माफिया की वजह से नदियों पर बने पुलों की नींव कमजोर होती जा रही है। भाजपा सरकार को घर-घर महंगाई को कम करने, माताओं, बहनों की रसोई में संकट को कम करने के लिए गैस का सिलेंडर पहुंचाना चाहिए। घर-घर युवाओं को रोजगार देना चाहिए, घर-घर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें पहुंचानी चाहिए। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजेश वर्मा, जगदीश धीमान, अनुप कुमार, नीनू सहगल, बिजेंद्र पाल, राजेंद्र शाह, जयेंद्र रमोला, दीप बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed