फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress: 5 vice presidents, 6 general secretaries and 10 secretaries

कांग्रेस के ओबीसी विभाग की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार

Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress: 5 vice presidents, 6 general secretaries and 10 secretaries
जिलाध्यक्ष संजय किशोर के साथ कांग्रेस के ओबीसी विभाग के नव नियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नितिन वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नए पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष संजय किशोर की मौजूदगी में जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, छह महासचिव व 10 सचिव बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद अलीम, गुरचरण सिंह, दीपक थापा व अकरम खान को नियुक्त किया गया। महासचिव पद पर अर्जुन सिंह ,सलमान, विपिन, विजेंद्र यादव, आलमगीर, शादाब को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर रवि कुमार, इदरीश, सलमान, इमरान, ऋषि पाल, विकास, नसीम परमजीत, शराफत, अब्दुल गफ्फार को नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजय किशोर ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजवीर पंवार, भगत सिंह, असद खान, अमरदीप मजीठिया, दीपक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed