फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress 36 leaders dismissed from party

उत्तराखंडः 36 कांग्रेसी नेता पार्टी से निष्कासित

Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
congress 36 leaders dismissed from party
netaji

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यामिन अंसारी ने उत्तराखंड के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में 36 पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


निकाले गए पदाधिकारियों में पूर्व दर्जाधारी नसीबुद्दीन समेत कई पूर्व प्रधान शामिल है। जिलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि पार्टी प्रत्याशी एवं पर्यवेक्षक की रिपोर्ट और जिला कांग्रेस को मिली शिकायतों के आधार पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत यह कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को भी जिलाध्यक्ष ने ऐसे ही आरोपों में 31 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 
विज्ञापन


इनका हुआ निष्कासन 
पूर्व दर्जाधारी नसीबुद्दीन, पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह राणा, हसनपुर के प्रधान मोहम्मद फुरकान, बिशन सिंह, सोम सिंह, पूरण सिंह, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण ठाकुर, जिला सचिव नसीर पटवारी, मनीष शर्मा, विक्रम सिंह रावत, मोहन नौटियाल, जिला संगठन सचिव मनीष कुमार, राकेश पुंडीर, दिनेश चंद, राजेंद्र बिष्ट, गोमती धामी, गणेश टंडन, गुरमेल, हरबान दास, नितिश मौर्य, भूप सिंह बर्तवाल, सेवादल के जिला संगठक अब्दुल हकीम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी परमाल सिंह, पूर्व विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सहसपुर राव समून, सीमा क्षेत्री, पितांबर सिंह, पूर्व बीडीसी अशफाक, पवन तोमर, राजकुमार, राम चंद्र, पूर्व सचिव युवा कांग्रेस मोहम्मद अहमद, नौशाद, कमलेश, मोहम्मद कामिल 
विज्ञापन
विज्ञापन


असंवैधानिक है निष्कासन
पछवादून ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष और केदारावाला के प्रधान इमरान खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा उनके निष्कासन को असंवैधानिक बताया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उनकी ग्राम सभा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में आती है। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात के लिए काम किया। कहा उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की रिपोर्ट और नोटिस जारी किए बिना ही असंवैधानिक तरीके से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed