फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress 12 MLA in BJP touch, says tirath singh rawat.

उत्तराखंड: भाजपा का दावा, संपर्क में हैं कांग्रेस के 12 विधायक

Wed, 26 Aug 2015 02:26 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 26 Aug 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
congress 12 MLA in BJP touch, says tirath singh rawat.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के सियासी बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि कांग्रेस के 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर संकट मंडरा रहा है और वह कभी भी गिर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को अपनी ही सरकार पर शुरू से ही भरोसा नहीं है। हरीश रावत के मुख्यमंत्री का पद संभालने के पहले से ही कांग्रेस के विधायक भाजपा के संपर्क में थे और आज भी हैं।
विज्ञापन


भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा से जुड़ने की मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस के 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और कभी भी प्रदेश में स्थिति उलट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडी प्रकरण पर जनता को गुमराह करने का आरोप

congress 12 MLA in BJP touch, says tirath singh rawat.

तीरथ सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों में उपजे असंतोष की वजह खुद राज्य सरकार है। पुलिस कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा स्थानीय निकायों को बजट दिया जा रहा है, लेकिन सरकार बजट का सही इस्तेमाल नहीं कर रही है, जिससे विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

सीडी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जांच कराने के बजाय राज्य सरकार चिट्ठी पत्री का खेल खेलकर जनता को गुमराह कर रही है। राज्य सरकार को नकलची करार देते हुए रावत ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं की नकल करने के बाद भी जमीनी स्तर पर काम नहीं कर पा रही है।

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मेहरा, नगर अध्यक्ष चंदन बिष्ट, प्रदेश कार्यालय प्रभारी देहरादून उर्वादत्त भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन पंत व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed