उत्तराखंड: फरार भाजपा विधायक पर कसा शिकंजा, कुर्की का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार से मारपीट करने के मामले में फरार गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय समेत आठ लोगों के घरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने जहां कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं विधायक ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में फरियाद की है जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
एक सप्ताह पहले पट्टे की जमीन के निर्णय से नाखुश गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने नायब तहसीलदार से मारपीट कर दी थी।
फरार हैं विधायक
मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर विधायक समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं।
सात अन्य के घरों पर भी कुर्की का नोटिस चस्पा
पुलिस ने सोमवार को विधायक के घर की कुर्की करने के लिए कोर्ट में 82 की कार्रवाई का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था जिस पर मंगलवार को न्यायालय ने 82 सीआरपीसी का नोटिस जारी कर दिया।
कुर्की का आदेश जारी होने पर पुलिस ने देर शाम गदरपुर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में विधायक अरविंद पांडेय के गूलरभोज स्थित घर और सार्वजनिक स्थानों पर 82 की कार्रवाई (कुर्की) का नोटिस चस्पा कर दिया है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 4 गदरपुर निवासी अशोक खोचर, हेमराज खोचर, पंकज खोचर, दीपक खोचर, गीता पत्नी राजपाल, रीना पत्नी नीरज और निशा पुत्री हेमराज के घरों में 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है।