फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete the construction work on time with good quality

Dehradun News: गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें निर्माण कार्य

Sat, 07 Jun 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work on time with good quality

विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यूयूएसडीए और ईएमएस की टीम के साथ सीवर और पेयजल योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ समय से निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को विकासनगर विधायक ने ब्लॉक परिसर में बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल की कार्य प्रगति का जायजा लिया। उसके बाद विधायक ने बाबूगढ़ में निर्माणाधीन ओवरहेड, ट्यूबवेल, सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भी देखा। विधायक ने एसटीपी और सेप्टेज ट्रीटमेंट का निरीक्षण कर कार्य प्रगति के संबंधी अधिकारियों से जानकारी ली। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक अमित सैनी ने विधायक को बताया कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से किए जा रहे हैं। निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। विधायक ने तेलपुर रोड का भी निरीक्षण किया। कहा कि तेलपुर रोड पर सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया। उन्होंने कहा बरसात के बाद सड़क का निर्माण कार्य होना है। लेकिन, बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ बनने से रोकने के लिए एक प्राइम कोट लेयर की जाए। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ईएमएस अमित सिंह, भागेंद्र राणा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed