फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Complete ban on animal sacrifice outside Mahasu Devta temple, proposal passed

Dehradun News: महासू देवता मंदिर के बाहर पशु बलि पर पूरी तरह से रोक, प्रस्ताव पास

Fri, 28 Jun 2024 03:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2024 03:09 PM IST
सार

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को भंडारे में चावल-दाल के साथ रोटी, सब्जी और प्रसाद के रूप में हलवा शामिल करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी।

विज्ञापन
Dehradun News: Complete ban on animal sacrifice outside Mahasu Devta temple, proposal passed
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासू देवता मंदिर प्रबंधन समिति हनोल की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यों और देवता की परंपरागत व्यवस्था से जुड़े स्थानीय हक हकूकधारी एवं कारसेवकों से चर्चा के बाद समिति ने 12 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई। कहा गया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धाुलुओं की सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही मंदिर परिसर के बाहर पशु बलि पर पूरी तरह से रोक रहेगी। समिति ने प्रभावित ग्रामीणों के विस्थापन के लिए उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

विज्ञापन


महासू देवता मंदिर हनोल स्थित मंदिर समिति के सभागार में एसडीएम त्यूणी व मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश सिंह मेहरा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, संरक्षक एवं बजीर जयपाल सिंह पंवार, समिति के वरिष्ठ सदस्य स्याणा मदनचंद डोभाल, स्याणा प्रहलाद जोशी, सदस्य राजाराम शर्मा, चंदराम राजगुरु और जितेंद्र सिंह चौहान आदि ने मंदिर के लंगर में भोजन व्यवस्था में सुधार लाने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को भंडारे में चावल-दाल के साथ रोटी, सब्जी और प्रसाद के रूप में हलवा शामिल करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इसके अलावा मंदिर समिति के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, दैनिक श्रमिकों के भविष्य निधि को ईपीएफ एवं बीमा योजना का लाभ दिलाने, धर्मशाला में कंबल व बिस्तर की धुलाई के लिए लांड्री मशीन खरीदने, तांबे, पीतल व कांसे के अनुपयोगी पुराने बर्तनों की नीलामी कर उसके स्थान पर नए बर्तन खरीदने, मंदिर के कलश पर सोने की परत चढ़ाने, मंदिर क्षेत्र के बाहर बलि प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाने, शिव महापुराण का आयोजन, मास्टर प्लान के विकास में सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना...डंपर की चपेट में आने से में बाइक सवार युवती की मौत

मंदिर समिति ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग देहरादून मंडल से महासू देवता मंदिर का जीर्णोद्धार करने, मंदिर की छत के ऊपर लगी पत्थर की पुरानी पटालों को बदलकर नई पटालें लगाने, देवता के परंपरागत जागरा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने से चांदी की पौड के पास निकासी द्वार बनाने और जागरा मेले में देवता के मंदिर में रात्रि जागरण को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि में भंडारे का आयोजन, पार्किंग, पथ प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासू देवता मंदिर हनोल में प्रस्तावित मास्टर प्लान के संबंध में मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने देहरादून जाएगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं तहसीलदार त्यूणी गंगा प्रसाद पेटवाल, समिति के सदस्य रघुवीर सिंह रावत, सदस्य राजेंद्र सिंह चौहान, सदस्य राजेंद्र नौटियाल, सहायक बजीर विनोद जोशी, पुजारी हरिश्चंद्र नौटियाल, पुजारी भागीराम डोभाल, कानूनगो भीमदत्त जोशी, राजस्व उप निरीक्षक श्याम सिंह तोमर, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सराय प्रबंधक विक्रम सिंह राजगुरु आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed