{"_id":"694d9e019e215f332b0a4986","slug":"complaint-about-sending-obscene-videos-dehradun-news-c-5-1-drn1046-864901-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेशी नंबर से अश्लील वीडियो और मॉर्फ फोटो भेजने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेशी नंबर से अश्लील वीडियो और मॉर्फ फोटो भेजने की शिकायत
Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सहस्रधारा रोड निवासी एक महिला ने अज्ञात विदेशी नंबर से मिल रही धमकियों के साथ अश्लील वीडियो व मॉर्फ फोटो भेजने की शिकायत पुलिस से की है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात शख्स एआई तकनीक के जरिये उनके और उनके परिजनों की अश्लील फोटो बनाकर उनके सहयोगियों को भेज रहा है। इससे पूर्व उनके शोरूम को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि विदेशी नंबर और आरोपी का सुराग लगाने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन