{"_id":"60e214228ebc3ee095374b6d","slug":"competition-will-be-held-to-identify-handicraftsmen-city-news-drn3835239161","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हस्तशिल्पियों को पहचान दिलाने के लिए होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हस्तशिल्पियों को पहचान दिलाने के लिए होगी प्रतियोगिता
Mon, 05 Jul 2021 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:33 AM IST
सार
चारधाम अस्पताल के संचालक डॉ. केपी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर नहीं मिला है।
विज्ञापन
हस्तशिल्प बाजार
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग विभाग के सहयोग से उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने वालोें और हस्तशिल्पियों को पहचान दिलाने के लिए अक्तूबर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के साथ ही रोजगार भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चारधाम अस्पताल के संचालक डॉ. केपी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में परंपरागत वाद्य यंत्र बजाने वालों, संगीत, शिल्प एवं कारीगरी जैसे रिंगाल, लकड़ी, ऊन, नेचुरल फाईवर, ताम्र आदि का काम करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। बताया कि प्रतिभाओं के चयन के लिए जिला और राज्य स्तर पर एक-एक समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार और तीसरे नंबर पर रहने वाले को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल भी मौजूद रहे। संवाद