फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Compensation to Ineligible in haridwar

अपात्रों को मुआवजा बांटने पर लेखपाल पर गिरी गाज, निलंबित      

Fri, 01 Feb 2019 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Compensation to Ineligible in haridwar

बरसात के दिनों में गंगा नदी से हुए भूमि कटाव के बाद बाढ़ प्रभावितों में अपात्र किसानों नाम जोड़ने और उन्हें मुआवजा देने के मामले में तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल को लक्सर तहसील से अटैच करने के साथ ही रिकवरी करने के आदेश भी तहसीलदार को दिए गए हैं। बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने से कई किसानों की भूमि कटाव में बह गयी थी। जिला प्रशासन के आदेश पर लेखपाल ने जांच कर प्रभावितों की सूची बनाकर प्रशासन को भेजी थी। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को मुआवजे के चेक बांटे थे।  

विज्ञापन


एक जनवरी को लक्सर में तहसील दिवस में कलसिया गांव निवासी जय सिंह ने जिलाधिकारी दीपक रावत के सामने मुआवजा बांटने में गड़बड़ी करने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक वीरसिंह सैनी से मामले की जांच कराई गई तो जांच में खुलासा हुआ कि रघुनाथपुर उर्फ बालावाली गांव के कुल 23 लोगों को पात्र न होते हुए भी सात लाख 29 हजार 225 रुपये के चेक दे दिए गए। इनमें से अधिकांश किसानों को जिस कृषि भूमि में कटाव दिखाकर मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


सरकारी दस्तावेजों में वह भूमि उनके नाम ही दर्ज नहीं है। कुछ की जमीनों में कटाव न होने के बावजूद उनके नाम सूची में शामिल करके चेक दे दिए गए थे। इसके बाद उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने तहसीलदार गोपाल चौहान से मामले की जांच कराई, जिसमें अपात्र किसानों को मुआवजा देने की पुष्टि हुई है ।इसके बाद उपजिलाधिकारी ने आरोपी लेखपाल अरूण कुमार को निलंबित कर लक्सर तहसील से अटैच कर दिया है। साथ ही लेखपाल से रिकवरी करने के आदेश तहसीलदार को  दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed