फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committee will study the challenges in the health sector and submit a report to the government Uttarakhand

Uttarakhand News: स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों पर कमेटी करेगी अध्ययन, सरकार को देगी रिपोर्ट

Sat, 06 Jul 2024 12:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jul 2024 12:17 PM IST
सार

विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, उपकरणों और बुनियादी ढांचे का अंतर विश्लेषण होगा। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई।

विज्ञापन
Committee will study the challenges in the health sector and submit a report to the government Uttarakhand
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालयों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, असिस्टेंट प्रोफेसर, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सा उपकरण और बुनियादी ढांचे का अंतर विश्लेषण (गैप एनालिसिस) किया जाएगा। इसके लिए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएल भट्ट की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। जो अध्ययन करने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए रिपोर्ट सरकार को देगी।

विज्ञापन

प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या विशेषज्ञ डॉक्टरों की है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर नहीं मिल रहे हैं। राजकीय चिकित्सालयों में जहां डॉक्टरों के 500 से अधिक पद खाली है। वहीं मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी संचालित करने के लिए 20 से 30 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ कमी भी बनी है।

विज्ञापन


नीतिगत फैसले लेगी
स्वास्थ्य क्षेत्र में चुनौतियों और सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने अंतर विश्लेषण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य के साथ चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल है। यह कमेटी अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट सरकार को देगी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रदेश सरकार चुनौतियों से निपटने के लिए नीतिगत फैसले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rain:  गौचर के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोगों की दबने से मौत...बारिश ने किया संकट खड़ा, तस्वीरें

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में और क्या सुधार किया जा सकता है। इसके लिए सभी चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों का गैप एनालिसिस किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चुनौतियों को दूर किया जाएगा। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed