फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commission sought response from energy companies regarding shortcomings in their tariff proposals Uttarakhand

Uttarakhand: ऊर्जा निगमों के टैरिफ प्रस्तावों की कमियों पर आयोग ने मांगा जवाब, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

Tue, 16 Dec 2025 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:42 AM IST
सार

ऊर्जा निगमों के टैरिफ प्रस्तावों की कमियों पर आयोग ने जवाब मांगा है। एक अप्रैल से नई दरें लागू होंगी। 17 दिसंबर तक यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल को बिंदुवार जवाब  देना है।

विज्ञापन
Commission sought response from energy companies regarding shortcomings in their tariff proposals Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) की ओर से भेजे गए टैरिफ प्रस्तावों में कुछ कमियां मिली हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस संबंध में पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इस बार तीनों ऊर्जा निगमों ने जो प्रस्ताव दिया है, उसके मुताबिक बिजली दरों में करीब 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत और पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। नियामक आयोग के समक्ष यूजेवीएनएल और पिटकुल ने तो 30 नवंबर से पहले ही प्रस्ताव दे दिया था लेकिन यूपीसीएल ने नौ दिसंबर के करीब प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नियामक आयोग के अधिकारियों ने इनका अध्ययन करने के बाद कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा है। इसके लिए तीनों ऊर्जा निगमों को 17 दिसंबर तक का समय दिया गया है। जानकारी स्पष्ट होने के बाद इनकी याचिका दायर होगी। इसके बाद फरवरी में नियामक आयोग इन पर जनसुनवाई करेगा और सभी हितधारकों से सुझाव व आपत्तियां लेगा। फिर विश्लेषण के बाद नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैरिफ जारी किया जाएगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

ये भी पढे़ं...Chamoli: अधिकारियों का दावा...अब आबादी क्षेत्र में आने से डरेगा भालू, जिला पंचायत ने किया ये 'डेंजर' प्रयोग

यूजेवीएनएल के ऋणात्मक टैरिफ प्रस्ताव पर मंथन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने पहली बार ऋणात्मक टैरिफ प्रस्ताव दिया है। नियामक आयोग के अधिकारी भी इससे हैरान हैं। ऋणात्मक का मतलब ये हुआ कि यूजेवीएनएल को किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं मिल सकेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed