फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commission has recruited 894 posts of Forest Guard

रोजगार की नई राह, पहली डाक से, यूथ पेज-

Fri, 21 Oct 2022 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Commission has recruited 894 posts of Forest Guard
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती निकाल दी है। आयोग कैलेंडर के हिसाब से इस तीसरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 894 में से जनरल के 473, ओबीसी के 126, एससी के 164, एसटी के 37 और ईडब्लयूएस के 94 पद होंगे। क्षैतिज आरक्षण के हिसाब से उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम आश्रितों के लिए 18, उत्तराखंड पूर्व सैनिकों के लिए 45, उत्तराखंड के अनाथ के लिए 24 और महिलाओं के लिए 268 पद आरक्षित हैं। भर्ती के लिए पुरुषों की ऊंचाई 163 और महिलाओं की ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष उम्मीदवारों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

पहले आवेदन करने वालों को एक साल की छूट
आयोग ने आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की है। आयु की गणना में पुराने उम्मीदवारों यानी जिन्होंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन किया था, को एक साल की छूट दी है। उनकी आयु की गणना एक जुलाई 2021 के हिसाब से होगी जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी। बाकी आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क
पटवारी-लेखपाल भर्ती की तरह राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सरकार के आदेशों के तहत पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस भर्ती में भी आवेदन शुल्क से छूट दी है। साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क में भी छूट दी गई है।
यहां होगी परीक्षा
अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोपेश्वर, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की।

100 अंकों की होगी परीक्षा
भर्ती के लिए आयोग 100 अंकों की परीक्षा कराएगा, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिंदी के 20 अंकों के 20 सवाल, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 40 अंकों के 40 सवाल, उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियों के 40 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे।
यह है आयोग की वेबसाइट- https://psc.uk.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed