फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Winterline Carnival 2023 Cultural programs were a blast

Mussoorie: विंटर लाइन कार्निवाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों रही धूम, बैंड प्रस्तुति ने बांधा समां

Sat, 30 Dec 2023 02:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

Mussoorie Winterline Carnival 2023: लंढौर चौक पर सारेगामा फेम कीर्ति के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Mussoorie Winterline Carnival 2023 Cultural programs were a blast
बैंड की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल के तीसरे दिन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, आईटीबीपी कराटे शो, बैंड प्रस्तुति, ट्रेजर हंट और स्टार गेजिंग ने स्थानीय लोगों का मन मोह लिया। शहर में पहुंचे पर्यटक भी कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ की लोक संस्कृति के गवाह बने और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन


मालरोड में स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही शहीद स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर मसूरी महोत्सव समिति सचिव एवं एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कई पर्यटकों ने पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी म्यूजियम पहुंचे और जार्ज एवरेस्ट की जीवनी के बारे में जानकारी जुटाई। गढ़वाल टैरेस में रोट्रेक्ट क्लब मसूरी ने ट्रेजर हंट कार्यक्रम आयोजित किया जिसका बच्चों, पर्यटकों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


VIDEO : अयोध्या से देहरादून पहुंचा अक्षत कलश, भक्तों ने किया भव्य स्वागत, जय श्रीराम के लगे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन


लंढौर में ओपन माइक में नन्हे कलाकार भी दिखेलंढौर चौक में विंटर लाइन कार्निवाल के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ओपन माइक में स्थानीय नन्हे कलाकारों और युवाओं ने गायन प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आगामी 2024 में लंढौर में मेला आयोजित होगा। मालूम हो कि लंढौर के व्यापारियों ने धरना देकर यहां कॉर्निवाल के कार्यक्रम न होने पर नाराजगी जताई थी।

बैंडों ने बांधा समा : लाइब्रेरी चौक पर भी सुबह 11 बजे फ्यूजन बैंड, राघव बैंड, होमगार्ड्स बैंड ने अपनी प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध किया। मालरोड में गढ़वाल टैरेस के पास रोट्रेक्ट क्लब द्वारा ट्रेजर हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 20 लोगों ने प्रतिभाग किया। स्टार गेजिंग कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे।

स्केटिंग में वर्धमान, अर्नब, अक्षय ने मारी बाजी
जिला खेल विभाग ने गढवाल टैरेस के पास मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से रोलर स्केटिंग रोड रेस आयोजित की। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 30 से अधिक नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-12 बालक वर्ग में वर्धमान खंडूरी ने प्रथम, देव गुनसोला ने दूसरा और दक्ष गुनसोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक में अर्नब गुनसोला ने प्रथम, सात्विक रमोला दूसरा और रियार्थ वैश्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में अक्षय नागरकोटि प्रथम, आर्यन भार्गव दूसरा और उत्तवल रोहिला तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग अंडर-6 में आरवी नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-12 बालिका वर्ग में आगमाया गुनसोला प्रथम, सृद्धि मुयाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में वान्या खंडूरी ने प्रथम, स्वाति रोहिला दूसरा और अदा जाहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालिका वर्ग में निधि वर्मा प्रथम, अदिति विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कल्चरल ग्रुपों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम की शृंखला में मालरोड शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें माधुरी टम्टा के जयश्री क्लब के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तिब्बतन कल्चरल ग्रुप देहरादून के कलाकारों ने तिब्बतन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं, लोकगायिका बीना बोहरा ने लोक गीतों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने सभी सांस्कृतिक ग्रुपों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

आईटीबीपी के जवानों ने गले से मोड़ा सरिया
आईटीबीपी अकादमी के ब्लैक बेल्ट 4 डिग्री एसआई सुशील नेगी के नेतृत्व में 30 सदस्यीय कराटे टीम ने मालरोड में कराटे की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। यहां जवानों के गले से सरिया मोड़ने के करतब ने सबको हैरत में डाल दिया। कराटे टीम ने बेसिक एक्शन, बेसिक ब्रेकिंग, मुलक नॉट, मल्टीपल वेपन, अटैक डिफेंस, काता, थ्री फाइव, एडवांस ब्रेकिंग में रिंग गोले के अंदर से बाहर निकलना, मारबल ब्रेकिंग, ग्लास बेक्रिंग आदि का भी प्रदर्शन किया। कराटे शो में जिलाधिकारी सोनिका ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed