फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colorful beginning of the 4th EMRS National Cultural Festival

Dehradun News: चौथे ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव का रंगारंग आगाज

Wed, 04 Oct 2023 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Colorful beginning of the 4th EMRS National Cultural Festival
I केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम धामी ने किया महोत्सव का उद्घाटनI
विज्ञापन


भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) और राज्य एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस) के सहयोग से आयोजित ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के चौथे संस्करण का दून में रंगारंग आगाज हुआ। रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।
अर्जुन मुंडा ने कहा, मेरे लिए देवभूमि उत्तराखंड में उपस्थित होना और प्रत्येक छात्र के उत्साह को देखना सौभाग्य की बात है। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कहा, कई छात्रों के लिए आज हवाई जहाज और रेलगाड़ी में यात्रा करना जीवन का पहला अनुभव रहा होगा। सभी छात्र इन अनुभवों को संजोकर रखेंगें। महोत्सव का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




सीएम धामी ने कहा, हमारे राज्य में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करना हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है। उत्तराखंड पांच आदिवासी समुदायों का घर है, जिनमें भोटिया, थारू, जौनसारी, बुक्शा और राजी शामिल हैं। यह सभी हमारे क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाते हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, कैलाश पंत, विधायक राजकुमार पोरी, विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






I22 राज्यों के 2200 छात्र कर रहे प्रतिभाग I
महोत्सव में देशभर के 22 राज्यों के 2200 से अधिक छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। बुधवार से महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में उत्तराखंड समेत आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, दमन और दिउ, नागालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed