{"_id":"61102b2a8ebc3e76bb61e0df","slug":"colonel-kothiyal-will-write-a-new-chapter-in-politics-city-news-drn386954066","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में आए कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में आए कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी
विज्ञापन
नरेंद्रनगर विधानसभा के गजा में आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी आगे आए हैं। राष्ट्रवाद पर आयोजित चर्चा में सैन्य अधिकारियों ने कर्नल अजय कोठियाल को अपना समर्थन दिया। सेवानिवृत्त जनरल एससी चक्रवर्ती ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल ने जिस जोश, जज्बे के साथ देश सेवा की है, उसी जोश के साथ वे उत्तराखंड की भी सेवा करेंगे। उत्तराखंड की राजनीति में वह नई इबारत लिखेंगे।
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल ने उत्तराखंड के मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नल अजय कोठियाल ने राजनीति में आने का एक साहसिक फैसला लिया है। वे जिस तरह राज्य के गांवों में घूमकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, वो काबिलेतारीफ है। ब्रिगेडियर एसएस पटवाल ने कहा की आजकल राष्ट्रवाद की परिभाषा बदल गई है। तमाम राजनीतिक दल धर्म की राजनीति कर रहे हैं, जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए ठीक नहीं है। कहा कि राष्ट्रवाद का मतलब देश की तरक्की के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि इस समर्थन से उनका जोश बढ़ा है। कहा कि उन्होंने यूथ फाउंडेशन के जरिए जब रोजगार उत्पन्न किए तो उन्हें महसूस हुआ कि वे इस काम को सरकार का हिस्सा होकर ही बढ़ा सकते हैं। इसलिए उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया।
कर्नल कोठियाल ने बताया कि उनके पास राजनीति में आने के लिए के राष्ट्रीय पार्टियों के विकल्प थे, लेकिन उन्होंने तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया। कार्यक्रम में मेजर जनरल केके नैथानी, ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों ने संबोधित किया।