फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   College sent students-teachers returning from Dubai-Goa on leave

दुबई-गोवा से लौटे छात्र-शिक्षकों को कॉलेज ने छुट्टी पर भेजा

Fri, 13 Mar 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
College sent students-teachers returning from Dubai-Goa on leave
कोरोना वायरस की दहशत के बीच सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल ने हाल ही में एजूकेशनल टूर से लौटे 100 छात्रों को 14 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला साथी छात्रों के विरोध के चलते लिया है। हालांकि इन छात्रों को यह भी कहा गया है कि भविष्य की छुट्टियों में उनकी पढ़ाई को एडजस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 14 दिन पूर्व कॉलेज से 50-50 छात्रों के दो ग्रुप को एजूकेशनल टूर पर दुबई और मुंबई-गोवा भेेजा गया था। छात्रों के साथ कॉलेज स्टाफ के दो-दो सदस्य भी गए थे। बीते बुधवार को सभी छात्र भ्रमण के बाद कॉलेज लौट आए। इससे कॉलेज के छात्र विरोध पर उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी जांच सीधे इन छात्रों को एंट्री दे दी है। अगर इनमें से कोई कोरोना से संक्रमित हुआ तो इससे दूसरे छात्रों का स्वास्थ्य भी संकट में आ जाएगा। विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने टूर पर गए सभी छात्रों और शिक्षकों को 14 दिन की छुट्टी पर भेज दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के वाइस प्रेसीडेंट विनोद वर्मा ने बताया कि दुबई गए छात्रों और अधिकारियों की दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। छात्रों की मांग पर दुबई के साथ ही मुंबई और गोवा गए छात्रों को भी छुट्टी पर भेज दिया है। छात्र अपनी पढ़ाई इंटरनेट के जरिए सुचारु रख सकते हैं। इस अवधि के दौरान यदि किसी छात्र में कोई लक्षण विकसित होता है तो तुरंत कॉलेज प्रबंधन को सूचित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बयान
हालांकि दुबई, मुंबई और गोवा से लौटे छात्र सुरक्षित हैं, लेकिन दूसरे छात्रों की मांग और एहतियात के तौर पर छात्र-शिक्षकों को 14 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। उनकी पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। आगे जो भी छुट्टियां आएंगी, उनमें उनका कोर्स पूरा कराया जाएगा।
- मोहित अग्रवाल, चेयरमैन, दून बिजनेस स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed