फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   college ban student to move after 8 pm

...आठ बज गए, पार्टी अब नहीं होगी

Sat, 31 May 2014 04:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 May 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
college ban student to move after 8 pm

राजधानी देहरादून में छात्र-छात्राओं के नशे की बढ़ती प्रवत्ति को लेकर पुलिस ने इंस्टीट्यूट संचालकों के साथ मंथन किया।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि नशे के सौदागरों की दखल शैक्षिक संस्थानों के अंदर तक है। ऐसे में छात्रों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ उनके रात में घूमने पर रोक लगाई जाए।

एसएसपी अजय रौतेला ने शुक्रवार को अपने ऑफिस के सभागार में व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर छात्र-छात्राओं में बढ़ती नशाखोरी पर कड़ी चिंता जताई है। नशे की लत से उन्हें उबारने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन

पुलिस पूरा सहयोग करेगी

college ban student to move after 8 pm

यह तभी संभव है, जब पुलिस के साथ संस्थानों का तंत्र गंभीरता से कार्रवाई करे। कप्तान ने कहा कि लगातार ऐसी शिकायत मिल रही है कि कुछ छात्र खुद तो नशा कर रहे हैं, दूसरे को भी प्रेरित कर रहे हैं।

सौदागर उनके जरिए अपना नेटवर्क मजबूत किए हुए हैं। शैक्षिक संस्थानों में नशे के खिलाफ माहौल बनाने की जरूरत है।

इसके लिए सेमिनार कराए जाएं, जिसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी। इंस्टीट्यूट से जुडे़ पीजी में व्यवस्था की जाए कि रात आठ बजे के बाद छात्र बाहर न निकल सके। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने रात में छात्रों द्वारा नशे में ड्राइविंग से हादसे बढ़ रहे हैं।

सादी वर्दी में आने की मांग खारिज

college ban student to move after 8 pm

बैठक में डीआईटी, ग्राफिक ऐरा, आईएमएस आदि व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

इंस्टीट्यूट के कई प्रतिनिधियों ने कैंपस में पुलिसकर्मियों के वर्दी में आने पर एतराज जताया। इससे उनके संस्थान की छवि प्रभावित होती है। पुलिस अधिकारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

एसएसपी का कहना था कि यह बात सही नहीं है। पुलिस झगडे़ या दूसरी सूचनाओं पर ही जाती है। बिना वर्दी जाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ होने वाली अनहोनी की जिम्मेदारी कौन लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed