फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold weather intensifies due to clouds and chilly

Dehradun News: बादलों और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

Fri, 30 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Cold weather intensifies due to clouds and chilly
- पछवादून से लेकर जौनसार-बावर तक में दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन

- चकराता का पारा पहुंचा सात डिग्री सेल्सियस के पास

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर/कालसी/चकराता/त्यूणी। पछवादून और जौनसार-बावर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। धूप के दर्शन न होने से सुबह से ही ठंड का असर बढ़ गया। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए और पहाड़ी क्षेत्रों में अलाव का सहारा लेते नजर आए।

विकासनगर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। वहीं, कालसी में सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छा गए। शाम तक ठंड बढ़ने पर लोग आग तापते नजर आए। पछवादून के हरबर्टपुर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


जौनसार-बावर के चकराता में मौसम ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, त्यूणी में रातभर बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को भी दिनभर मौसम बदला रहा। शाम को हल्के बादल छंटने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहा। आम जनजीवन पर भी इसका असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed