फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cold waves hit doon after rain shower

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण- पूर्वी इलाकों से आ रही नम हवाओं ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
cold waves hit doon after rain shower
राज्य के मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और देश के दक्षिण- पूर्वी इलाकों से आ रही नम हवाओं ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया है। इससे न सिर्फ मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, वरन पर्वतीय क्षेत्रों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण पूर्वी हवाओं के गठजोड़ का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। वहीं दक्षिण -पूर्वी इलाकों से निचले स्तर पर नम हवाएं आ रही हैं। पश्चिमी देशों की सक्रियता और नम हवाओं के चलते आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है हालांकि भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम है। लेकिन ठंड के मौसम में हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

साथ ही मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह का यह भी कहना है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के साथ ही और दक्षिण पूर्वी हवाओं का दबाव कम होने से अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज दोबारा बदलेगा। आसमान साफ रखने के साथ ही चटख धूप देखने को मिलेगी। बता दें कि पिछले दिनों भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई थी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ पर तक जबरदस्त ठंड पड़ी थी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को न सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई, वरन देर शाम जबरदस्त तेज ठंडी हवाएं चली जिसके चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का असर यह रहा कि दिन में भी तापमान धड़ाम हो गया और ठंड से बेहाल लोग घरों में दुबके रहे। मौसम के बदले मिजाज के चलते देर शाम राजस्थानी दोनों आसपास के इलाकों में तेज हवाओं ने चली। तेज हवाओं के झोंकों के चलते कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि बिजली आपूर्ति में आई खामी को समय रहते दूर कर लिया गया। वहीं मौसम के बदले मिजाज का कई शहरियों ने जमकर लुत्फ उठायाद्घ चाय की दुकानों पर गर्मागर्म चाय व पकोड़े के साथ ही लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। वहीं रविवार के दिन अवकाश होने की वजह से सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों ने घर पर ही चाय पकौड़े के साथ जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed