फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold wave continued throughout the day, bonfire and heater support

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए तरस रहे कृष्णानगर के लोग

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continued throughout the day, bonfire and heater support
प्रदेश का गठन हुए दो दशक से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यहां के लोग क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने और राजस्व ग्राम की मांग को लेकर डटे हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अगर यह क्षेत्र निगम में शामिल होगा तो कॉलोनी के लोगों को हर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में यह क्षेत्र हर बार की तरह विभिन्न दलों के प्रत्याशी के लिए केवल वोट जुटाने साधन बनकर रह जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हर बार वोट डालते हैं, लेकिन आज तक कृष्णानगर कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। राजस्व ग्राम और नगर निगम में शामिल नहीं होने के कारण हम लोग बैंक से लोन लेने तक की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

-डॉ. बीएस तिवारी
कृष्णा नगर कॉलोनी के निगम में शामिल नहीं होने के कारण यहां के लोगों के जन्म प्रमाणपत्र, बैंक लोन या अन्य दस्तावेज नहीं बन रहे हैं। यहां के लोगों को केवल मतदान का ही अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक बेलवाल
वोट देने से क्या लाभ होगा, लाभ तो तभी होगा, जब कृष्णा नगर कॉलोनी राजस्व ग्राम बने। नगर निगम और राजस्व ग्राम न होने के कारण कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं।

-गुलाब वर्मा
प्रदेश में इस बार जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी, उससे हम लोगों को कोई लाभ नहीं है। हम केवल पार्टी दलों के लिए वोट मात्र साधन हैं, जबकि दो दशक से यहां के लोग केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए तरस रहे हैं।
-विभा मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed