{"_id":"5b913597867a557ff47dd209","slug":"col-smita-mishra-will-be-new-principal-of-sainik-school-ghorakhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल स्मिता मिश्रा होंगी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की नई प्रधानाचार्य, शुक्रवार को लेंगी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल स्मिता मिश्रा होंगी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की नई प्रधानाचार्य, शुक्रवार को लेंगी चार्ज
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
Updated Thu, 06 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
sainik school ghorakhal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की नई प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा होंगी। सदर्न कमांड आर्मी पूना से आईं कर्नल स्मिता कैप्टन रोहित द्विवेदी का स्थान लेंगी। कैप्टन रोहित का तबादला तिरुवनंतपुरम नेवी के लिए हो गया है। नई प्रधानाचार्य के शुक्रवार को कार्यभार संभालने की संभावना है।
विज्ञापन
कैप्टन रोहित द्विवेदी का कार्यकाल तीन साल चार महीने का रहा। इस दौरान 17 कैडिटों का एनडीए में चयन और आठवीं बार रक्षामंत्रालय की ट्रॉफी हासिल करना उनकी खास उपलब्धि रही।
विज्ञापन
उन्हीं के कार्यकाल में राजभवन में होने वाली गोल्फ प्रतियोगिता में स्कूल ने चार बार ट्रॉफी हासिल की जबकि स्कूल में गोल्फ का ग्राउंड नहीं है फिर भी किसी तरह बच्चों को ट्रेनिंग दी गई। स्मार्ट क्लासेस और सैनिक स्कूलों की अखिल भारतीय अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी भी उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन