फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cobra snake Couple rescue from shop haridwar

दुकान में घुसा कोबरा सांप का जोड़ा, देखते ही अटक गईं सबकी सांसें और फिर...

Wed, 03 Oct 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पथरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पथरी Updated Wed, 03 Oct 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Cobra snake Couple rescue from shop haridwar
कोबरा का जोड़ा

हरिद्वार के शेरपुर गांव में दुकानों में घुसे दो जुड़वा सांपों के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वनकर्मियों ने उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बस स्टैंड के नजदीक दुकान में एक कोबरा सांप का जोड़ा घुस गया।

विज्ञापन


दुकानदार सांपों को देखकर शोर मचाते हुए बाहर भागा। चीखें सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे। सभी दूर खडे़ होकर मूकदर्शक बने रहे। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी। इस पर उप वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार समेत वनकर्मी भोलाराम, विशाल कुमार, रवि, धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक सांप को पकड़ लिया गया। दूसरे सांप ने दुकान में उत्पाद मचा दिया और वनकर्मी भोला राम पर हमला कर दिया। वनकर्मी ने पीछे कूदकर किसी तरह जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में भी निकल आया था सांप

वनकर्मियों ने जुड़वा सांपों को पथरी के जंगल में छोड़ दिया है। उप वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया सांपों का जोड़ा था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ जंगल में छोड़ गया। इनमें एक सांप ने वनकर्मी पर हमला भी किया था।

बताया जा रहा है कि, विष्णु घाट स्थित एक धर्मशाला में भी हाल ही में करीब छह फीट लंबा कोबरा निकलने से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed