Uttarakhand News: प्रदेश में आज सहकारी समितियों के चुनाव, मैदान में हैं 439 वार्डों के 1,038 प्रत्याशी
उत्तराखंड में आज सहकारी समिति के चुनाव हो रहे हैं। कल मंगलवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आज बहुउद्देशीय प्रारंभिक ऋण सहकारी समिति में प्रबंध कमेटी के सदस्य के चुनाव हो रहे हैं। 439 वार्डों में कुल 1,039 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, 6,929 में से 5,891 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
राज्य की शेष समितियों के वार्ड में आज सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जोकि शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम भी आज ही घोषित किया जाएगा। हरिद्वार जिले में बंजारेवाला, तेज्जुपुर, चुडियाला,पनियाला, मेहवड खुर्द, लहबोली समिति में होने वाले चुनाव पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने रोक लगा दी है।
डीएम ने आदेश में कहा है कि इन समितियों में चुनाव न्यायालय में विचाराधीन वाद के अंतिम आदेशों तक के लिए स्थगित किए गए हैं। राज्य में 671 सहकारी समितियां हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जल प्रदूषित किया तो हर रोज 10 हजार तक का जुर्माना, वाटर एक्ट-2024 संशोधित अधिनियम हुआ पारित
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल
सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद मंगलवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।