फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CNG buses will run between Dehradun to Delhi soon

उत्तराखंड: इलेक्ट्रिक के साथ अब सीएनजी बसें भी भरेंगी फर्राटा, दून से दिल्ली के बीच शुरू होगी सेवा

Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
CNG buses will run between Dehradun to Delhi soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब उत्तराखंड में भी इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें फर्राटा भरेंगी। योजना के पहले चरण में उत्तराखंड परिवहन निगम 50 नई इलेक्ट्रिक बसों के साथ 10 सीएनजी बसें खरीदने जा रहा है। सीएनजी को लेकर निगम और नई दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बीच करार हो चुका है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि 15 दिन के भीतर प्रदेश को पांच सीएनजी बसें मिलेंगी। जहां तक इलेक्ट्रिक बसों का सवाल है तो दो नवंबर को इसके लिए टेंडर होंगे।
विज्ञापन


सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को हर साल डीजल पर खर्च होने वाले लाखों रुपये के बजट में कमी आएगी। इस समय प्रदेश में परिवहन निगम 1350 बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके यात्रियों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। परिवहन निगम ने 300 नई बसें भी खरीदी हैं इनमें से 100 बसों की आपूर्ति भी कर दी गई है। लेकिन पंजीकरण नहीं होने की वजह से अभी इनका संचालन नहीं हो रहा है।


50 इलेक्ट्रिक और 10 सीएनजी बसें खरीदने के बाद इसे जल्द संचालित किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें देहरादून से हल्द्वानी, मेरठ, नैनीताल, काशीपुर तक संचालित की जाएगी। जबकि सीएनजी बसों को फिलहाल नई दिल्ली के लिए संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed