फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CMO conducted surprise visits to several hospitals including Raipur Rishikesh Community Health Center.

सीएमओ ने किया रायपुर, ऋषिकेश सीएचसी समेत कई अस्पतालों का औचक दौरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
CMO conducted surprise visits to several hospitals including Raipur Rishikesh Community Health Center.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना संक्रमण और डेंगू बीमारियों के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी रमोला ने मंगलवार को विभागीय टीम के साथ रायपुर, ऋषिकेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई अस्पतालों का औचक दौरा किया।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमोला ने तमाम अस्पतालों में कोरोना संक्रमित और डेंगू मरीजों के इलाज को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी ली। इस दौरान अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को रैपिड एंटीजन टेस्ट की ट्रेनिंग भी दी गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ रमोला ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षको, चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमित और डेंगू मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमोला ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल बायोवेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ डॉक्टर रमोला ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को हिदायत दी कि मरीजों के इलाज के साथ ही मेडिकल बायोवेस्ट मैनेजमेंट पर पूरा फोकस किया जाए। ताकि अस्पतालों में किसी प्रकार का संक्रमण ना फैलने पाए। सीएमओ डॉ रमोला ने डॉक्टरों को हिदायत दी कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में कहीं से भी जानकारी आती है तो तत्काल मौके पर सर्विलांस टीम भेजने के साथ ही इसकी जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को भी मुहैया कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जांच के दौरान ना सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों वरन् उनके संपर्क में आए लोगों पर भी पैनी नजर रखी जाए। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान डॉ आनंद शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश डॉक्टर एनएस तोमर चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित गर्ग, कुलदीप भंडारी समेत कई चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed