फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi reached Uttarakhand, Celebrations in ancestral village Panchur on reaching for the first time after becoming CM

जब भावुक हुए सीएम योगी: पैतृक गांव पहुंचकर किया गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण, अब मां से मिलेंगे

Tue, 03 May 2022 05:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 05:25 PM IST
सार

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी और  उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा संंपति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कहा कि तेजी से अब दोनों प्रदेशों का विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। आस्था की वजह से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। सबकी आस्था का सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi reached Uttarakhand, Celebrations in ancestral village Panchur on reaching for the first time after becoming CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गुरु को यादकर सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हुईं।

विज्ञापन


अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर जाएंगे। बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा सम्पत्ति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और  उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा संंपति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कहा कि तेजी से अब दोनों प्रदेशों का विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। आस्था की वजह से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। सबकी आस्था का सम्मान होना चाहिए। यूपी में लाउडस्पीकर का शोर खत्म कर दिया। आस्था के नाम पर भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने देने जाएगा। 

ये भी पढ़ें...सहूलियत: अब स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा का पंजीकरण, एप करें डाउनलोड, टोल फ्री नंबर पर भी मिलेगी मदद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed